आईपीएल का जादूगर, जिसने बिना एक भी T20I खेले बना दिया अपनी टीम को चैंपियन

IPL 2026: आईपीएल का रोमांच कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। फटाफट क्रिकेट के तड़के का फैंस आनंद लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 28 मार्च को बेंगलुरु में आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत होगी। अभी तक खेले गए 18 सीजन में कई टीमों और खिलाड़ियों ने अपना दबदबा किया है लेकिन दिग्गज खिलाड़ी ऐसा भी था, जिसने अपना जादू आईपीएल के पहले सीजन में बिखेरा था और टीम को चैंपियन बनाया था।

IPL 2026 Date: साल 2008 में जब आईपीएल का आगाज हुआ तो एक टीम थी जिसे टूर्नामेंट के आगाज से पहले अंडरडॉग मना गया। हालांकि, एक खिलाड़ी ने, जिसने कभी टी20I मैच नहीं खेला, उसने ना सिर्फ टीम को एकजुट ही नहीं किया, बल्कि चैंपियन तक बना दिया। वह कोई और नहीं बल्कि स्पिन के जादूगर, ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी शेन वार्न हैं।

RR IPL 2008

शेन वार्न की कप्तानी में राजस्थान ने जीता आईपीएल का पहला खिताब। फोटो- ANI

आईपीएल के पहले सीजन में जब टूर्नामेंट का आगाज हुआ तो राजस्थान रॉयल्स को कमजोर टीम माना गया। हालांकि, शेन वार्न ने अपनी कप्तानी में खिलाड़ियों से उनका बेस्ट निकलवा लिया। मैच दर मैच टीम को कई हीरो मिले। टीम में पाकिस्तानी खिलाड़ी भी थे, जिसमें कामरान अकमल, सोहेल तनवीर और यूनिस खान शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वार्न के अलावा शेन वाटसन, शॉन मार्श और डैरेन लेहमन जैसे खिलाड़ी मौजूद थे।

End of Feed