दलीप ट्रॉफी में धमाल माचने के बाद शम्स मुलानी ने बताया अपनी सफलता का राज

मुंबई के बांए हाथ के स्पिनर ऑलराउंडर शम्स मुलानी ने दलीप ट्रॉफी में इंडिया ए के लिए खेलते हुए इंडिया डी के खिलाफ जीत में अपनी टीम के लिए अहम भूमिका अदा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • शम्स मुलानी ने बल्लेबाजी में बनाए 89 रन
  • गेंदबाजी के दौरान झटके चार विकेट
  • मुलानी बने इंडिया ए की जीत के बाद प्लेयर ऑफ द मैच

अनंतपुर: इंडिया ए के बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर शम्स मुलानी ने कहा कि दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर के मैच में इंडिया डी पर अपनी टीम की 186 रनों की जीत के दौरान उनका लक्ष्य वही करना था जो वे अपनी स्टेट टीम मुंबई के लिए करते थे। ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम 'ए' में, मुलानी के 89 रनों की मदद से इंडिया ए ने पहली पारी में 93/5 की नाजुक स्थिति से बाहर निकलकर 290 रन बनाए। उन्हें कुमार कुशाग्र और तनुश कोटियन का भी समर्थन मिला, जिससे इंडिया ए ने सम्मानजनक स्कोर बनाया,और वे मैच में इंडिया डी से आगे रहे।

Shams Mulani

शम्स मुलानी(साभार BCCI)

जो मुंबई के लिए करता हूं वो यहां किया

मुलानी ने इंडिया ए की शानदार जीत में अपनी बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से चार विकेट भी लिए। मैच खत्म होने के बाद उन्होंने कहा,'इस गर्मी में यह कठिन था। मुझे इसकी आदत है। मैं वही दोहराना चाहता था जो मैं अपनी स्टेट टीम के लिए करता हूं। बल्लेबाजी करते समय अनुशासन ने मेरी बहुत मदद की। विकेट थोड़ा धीमा हो रहा था। एक-दो गेंदें पकड़ रही थीं। मैंने कप्तान और कोच से बात की, उन्होंने मुझे सही क्षेत्रों में गेंदबाजी करने के लिए कहा।'

End of Feed