वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप की सबसे बड़ी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 352 रन का लक्ष्य हासिल कर जीत के साथ 3 मैच की सीरीज को फिनिश किया। भारत ने यह मुकाला 2-1 से जीत लिया। होप 162 रन बनाकर नाबाद रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की ओर से यह सबसे बड़ी पारी है। वेस्टइंडीज ने 10 गेंद शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद होप ने बताया कि कैसे एमएस धोनी की सीख ने उन्हें ऐसी पारी खेलने में मदद की। होप ने कहा 'इस बारे में मेरी एमएस धोनी से बहुत अच्छी बातचीत हुई थी और उन्होंने मुझे बताया था कि हमेशा अपने पास जितना सोचते हो उससे ज्यादा समय होता है। इसलिए मैंने मैच के रिजल्ट पर ज्यादा ध्यान न देने की कोशिश की। मैंने प्रोसेस पर ध्यान दिया, खेल को जितना हो सके समझने की कोशिश की और आखिरी ओवरों में चौके लगाने के तरीके ढूंढे।
शे होप (साभार-x)
भारत में गलती नहीं कर सकते
होप यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा 'हम जानते हैं कि भारत बल्लेबाज़ों के लिए ज़्यादा मददगार है। यहां गलतियों की गुंजाइश बहुत कम होती है। इसलिए गेंदबाज़ी के लिहाज़ से हमने बहुत कुछ सीखा। मुझे यकीन है कि खिलाड़ी इसे अपनाएंगे और उम्मीद है कि हम आगे चलकर गेंदबाज़ी में और बेहतर हो सकेंगे। आगामी टी20 सीरीज को लेकर उन्होंने कहा 'मेरे पास दो दिन हैं चीज़ों को सुधारने के लिए, तो उम्मीद है कि मैं मैच के लिए तैयार हूं।होप ने जड़ा 21वां वनडे शतक
होप ने अपने वनडे करियर का 21वां वनडे शतक लगाया। अब इस फॉर्मेट में उनसे आगे केवल क्रिस गेल हैं। होप के अलावा आमिर जांगू ने 67 और कीमो पॉल ने 44 रन की पारी खेली। इस सीरीज में कुल 10 शतक लगे। 3 मैच की सीरीज में यह सर्वाधिक है। इससे पहले लोकेश राहुल ने नाबाद 129 रन की आक्रामक पारी खेली , रोहित शर्मा (92) तथा ऋतुराज गायकवाड़ (57) की अर्धशतकीय पारियों के बूते भारत ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए सात विकेट पर 351 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।
