शाहरुख खान ने केकेआर के एक खिलाड़ी को बताया 'सुपरमैन', तो दूसरे को फैशन स्टार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 3, 2024, 06:30 PM IST

Shahrukh Khan on KKR Team: बॉलीवुड के सुपरस्टार और आईपीएल की 2 बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक ने अपनी टीम के दो स्टार खिलाड़ियों के बारे में जमकर चर्चा की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में एक को सुपरमैन तो दूसरे को फैशन स्टार बताया है।

Shahrukh Khan on KKR Team: पिछले एक दशक से अधिक समय से सुनील नारायण ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और टीम मालिक शाहरूख खान ने उन्हें ‘सुपरमैन’ करार देते हुए टीम की सफलता के पीछे असली ऊर्जा बताया ।केकेआर फिलहाल आईपीएल की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है । नारायण ने अब तक इस सत्र में एक शतक और दो अर्धशतक के अलावा दर्जन भर चटकाये हैं। केकेआर की उस सफलता में उनका खास योगदान रहा है।

SHAHRUKH KHAN

शाहरुख खान (फोटो- PTI)

शाहरूख ने स्टार स्पोटर्स के 'नाइट क्लब प्रेजेंट्स किंग खान रूल्स’ पर कहा कि- 'हम अपने घर में उसे सुपरमैन बुलाते हैं । मैदान पर वह बॉस है । बल्लेबाज, गेंदबाज, विकेटकीपर, फील्डर । वह सबकुछ है ।केकेआर की 2012 और 2014 में खिताबी जीत में नारायण ने 21 और 24 विकेट लिये थे।वह इतना ऊर्जावान है । हम खुशकिस्मत हैं कि हमारे पास भारतीय और विदेशी बेहतरीन खिलाड़ी हैं । नारायण और आंद्रे रसेल के बिना केकेआर की कल्पना नहीं हो सकती । जब ये चोटिल होते हैं तो मुझे चिंता हो जाती है कि हम कैसे करेंगे । इतने साल से ये हमारे साथ हैं कि परिवार का हिस्सा बन गए हैं ।’

End of Feed