इंपैक्ट प्लेयर विवाद में शाहीन को आया गुस्सा, शिकायत से नहीं माने तो लौट गए पाकिस्तान

लंका प्रीमियर लीग में पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी और इंपैक्ट प्लेयर का विवाद देखने को मिला। शाहीन को गुस्सा इतना आया कि वो पाकिस्तान लौट गए। हालांकि, बाद में उन्हें मनाया गया और वो लीग में दोबारा खेलने के लिए राजी हो गए।

लीग चाहे जो भी हो पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आने से रोचक हो ही जाती है। कभी ऑनफील्ड तो कभी ऑफफील्ड ये खिलाड़ी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिसके कारण वो सुर्खियों में आ जाते हैं। ऐसा ही हुआ श्रीलंका की बहुप्रतिक्षित लंका प्रीमियर लीग में जहां इंपैक्ट प्लेयर का विवाद इतना बढ़ गया कि पाकिस्तान के प्राइम गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी स्वदेश लौट गए।

shaheen shah afridi

शाहीन शाह अफरीदी (साभार-X)

क्या था पूरा मामला?

लंका प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान सपोर्ट स्टाफ की एक छोटी सी गलती के कारण शाहीन मैच नहीं खेल पाए। दरअसल बतौर इंपैक्ट प्लेयर उन्हें मैच में उतरना था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। इंपैक्ट प्लेयर के लिए कप्तान को पहले ही संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट देनी होती है, लेकिन शाहीन के केस में ऐसा नहीं हुआ। फिर क्या उन्हें इतना गुस्सा आया कि उन्होंने एलपीएल की भ्रष्टाचार-विरोधी इकाई में इसकी शिकायत दर्ज कराई। कैंडी रॉयल्स की ओर से खेल रहे अफरीदी को कोलंबो कैपिटल्स के खिलाफ मैच में 'इम्पैक्ट प्लेयर' के तौर पर खेलने का मौका नहीं मिला।

End of Feed