पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए आई बुरी खबर, कई महीने के लिए बाहर हुए शाहीन अफरीदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 20, 2022, 10:39 PM IST

टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ चोटिल होने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी अप्रैल 2023 तक के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

कराची: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की चोटिल होने के कारण अप्रैल 2023 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की संभावना नहीं है जिसका मतलब है कि वह इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू धरती पर होने वाले पांच टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

Shaheen-Shah-Afridi

शाहीन शाह अफरीदी

अफरीदी को घुटने की चोट के कारण विश्राम दिया गया था लेकिन शनिवार को उन्हें तब एक और झटका लगा जब उन्हें एपेंडिसाइटिस के ऑपरेशन के लिए अस्पताल जाना पड़ा।

End of Feed