PAK vs SA: मेहमानों के साथ बदतमीजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पड़ी भारी, ICC ने सुनाई सजा

Pakistani players Fined: द.अफ्रीका के खिलाफ खेले गए ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का व्यवहार कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने द.अफ्रीका के कप्तान सहित बाकि खिलाड़ियों के साथ बदतमीजी की थी इस पर आईसीसी ने भी एक्शन ले लिया है और तीन खिलाड़ियों पर फाइन लगा दिया है.

Pakistani players Fined: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने द.अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मैच में पाकिस्तान ने 353 रनों का लक्ष्य चेज किया जो कि उनके इतिहास का सबसे सफल चेज है। मैच में भले ही पाकिस्तान ने जीत दर्ज की हो लेकिन उनके खिलाड़ियों का व्य्वहार खास नहीं रहा और मेहमान (द.अफ्रीका) के खिलाड़ियों के साथ मैच के दौरान उनकी खूब आलोचना हुई। इसके बाद आईसीसी ने भी एक्शन ले लिया है और पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया है।

Pakistan players fined

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना (फोटो- ICC)

आईसीसी द्वारा ये कार्रवाई बुधवार को कराची में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्राई-नेशन सीरीज के मैच के दौरान ICC कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए की गई है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा, जबकि सऊद शकील और कमरान गुलाम को उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत दंड दिया गया है।

End of Feed