IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, 'लेडी सहवाग' बाहर

Indian women cricket team squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली महत्वपूर्ण वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें स्टार खिलाड़ी और ओपनर शैफाली वर्मा को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। शेफाली लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रही थी।

Indian women cricket team squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैचों की महिला वनडे सीरीज के लिए भारत की 16 सदस्यीय टीम से ओपनर शेफाली वर्मा को बाहर कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें बाहर करने का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है, लेकिन उनकी हालिया खराब फॉर्म को इसके पीछे की वजह बताया जा रहा है। शेफाली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में घरेलू सीरीज में सिर्फ 56 रन बनाए, उनका आखिरी वनडे अर्धशतक जुलाई 2022 में लगा था।

Indian women cricket team

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- PTI)

युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल भी पिंडली की चोट से उबर रही हैं और टीम से बाहर हैं। श्रेयंका पाटिल टी20 वर्ल्ड कप 2024 भी नहीं खेल पाई थी। उनके अलावा, डी. हेमलता, उमा छेत्री और सायाली सतगरे भी पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल करने वाली टीम से बाहर हैं।

End of Feed