स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गया बांग्लादेश का ओपनर, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में हुआ घायल

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन की सुबह बांग्लादेश के ओपनर शादमान इस्लाम के टखने में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। यह घटना 78वें ओवर में हुई। शादमान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सिलहट में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन की सुबह बांग्लादेश के ओपनर शादमान इस्लाम के टखने में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। फील्डिंग के दौरान टखना मुड़ जाने के तुरंत बाद शादमान जमीन पर गिर पड़े और बाउंड्री के पास कई मिनट तक दर्द से तड़पते रहे। शादमान को MRI स्कैन के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया।

shadman islam injured

बांग्लादेश के शादमान फील्डिंग के दौरान हुए चोटिल। फोटो- सोशल मीडिया

यह घटना 78वें ओवर में हुई, जब अमीर जंगू ने मेहदी हसन मिराज की गेंद को फाइन लेग की तरफ खेला। शादमान स्लिप से गेंद के पीछे भागे, लेकिन जब उन्होंने गेंद उठाने की कोशिश की तो उनका पैर फिसल गया और गिरते समय उनका टखना मुड़ गया। रिप्ले से पता चला कि आउटफील्ड में ओस थी, जिसकी वजह से उनका पैर फिसला।

End of Feed