T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी टीम से गायब धुरंधर, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने गए

Pakistan T20 Squad For PAK vs SL T20I Series: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में किसी बड़े टूर्नामेंट (टी20 वर्ल्ड कप 2026) से पहले कोई हंगामा ना हो, ये भला कैसे हो सकता है। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए पाकिस्तान की टी20 टीम का ऐलान हुआ तो कई खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया। हालांकि इसके पीछे एक उनका ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को दिया एक अजीबोगरीब वादा है।

PAK Squad For SL T20I Series: विवाद और पाकिस्तान क्रिकेट एक साथ ही चलता है। टी20 विश्व कप 2026 से पहले पाकिस्तान को अब श्रीलंका के खिलाफ एक टी20 सीरीज खेलनी है और इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा ने सबको चौंका दिया है। ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में खेल रहे अपने शीर्ष खिलाड़ियों को वापस बुलाने के बजाय पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन खिलाड़ियों के बिना ही श्रीलंका सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वैसे, इसके पीछे पाकिस्तान क्रिकेट का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को दिया एक वादा है, जो टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले बेहद अजीब है।

Pakistan T20 Team Announced For SL Series

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

जनवरी 2026 में श्रीलंका में होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए ऑलराउंडर शादाब खान को अपनी टीम में शामिल किया है लेकिन इस श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेल रहे बल्लेबाज बाबर आजम या तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को वापस नहीं बुलाया है।

End of Feed