टी20 वर्ल्ड कप में रफ्तार की क्वीन बनी शबनिम ने दिलाई रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब की याद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2023, 12:28 PM IST

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शबनिम इस्माइल ने इंग्लैंड के खिलाफ 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली। यह महिला वर्ल्ड कप की सबसे तेज गेंद थी। उनकी इस गेंद से फैंस को शोएब अख्तर की याद आ गई, जिन्होंने आज से 20 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेंज गेंद डाली थी।

साउथ अफ्रीका की टीम भले ही टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन तेज गेंदबाज शबनिम इस्माइल ने क्रिकेट फैंस के दिलों में अपनी गेंदबाजी से एक खास जगह बना ली। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में वर्ल्ड कप की सबसे तेज गेंद फेंक कर रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर की याद दिला दी। उन्होंने उस मैच में 128 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो महिला वर्ल्ड कप की सबसे तेज गेंद थी।

shabnim ismail sa

शबनिम इस्माइल

टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल गेंदबाज

शबनिम इस्माइल ने टी20 वर्ल्ड कप 2023 के 6 मैच में 16.12 की औसत से 8 विकेट हासिल किए हैं। लेकिन जहां तक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की बात है तो शबनिम सबसे सफल गेंदबाज रही हैं। उन्होंने 32 मैच में 43 विकेट लिए हैं। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड की गेंदबाज अन्या श्रबसोल को पीछे छोड़ा। अन्या के नाम 27 मैच में 41 विकेट थे।

End of Feed