बॉर्डर-गावस्कर सीरीज से पहले सीनियर खिलाड़ियों ने दिया युवाओं को खास गुरुमंत्र

भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा कई मायनों में अहम है। इस दौरे पर न केवल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल दांव पर है बल्कि कई सीनियर खिलाड़ियों का करियर भी निशाने पर है। इसलिए टीम इंडिया किसी तरह की चूक नहीं चाहती है। यही कारण है कि सीनियर खिलाड़ी युवा खिलाड़ियों को सीरीज से पहले कुछ खास टिप्स दे रहे हैं।

मुख्य कोच गौतम गंभीर और कुछ सीनियर खिलाड़ियों ने पहली बार आस्ट्रेलिया का दौरा कर रहे युवा खिलाड़ियों से कहा है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला उन्हें बेहतर क्रिकेटर बनायेगी। भारतीय टीम में शामिल आठ खिलाड़ी आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली बार टेस्ट खेल रहे हैं। यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, नीतिश रेड्डी, हर्षित राणा, आकाश दीप और प्रसिद्ध कृष्णा सभी पहली बार आस्ट्रेलिया दौरे पर जा रहे हैं।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (87)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-BCCI)

ऐसे में विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह से मिलने वाली सलाह उनके काफी काम आयेगी। कोहली और अश्विन का यह पांचवां टेस्ट दौरा (2011.12, 14.15, 18.19, 20.21) है जबकि बुमराह का तीसरा (2018 . 19 , 20.21) टेस्ट दौरा है। भारत के बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने बीसीसीआई टीवी द्वारा डाले गए वीडियो में कहा ,‘‘ गौती भाई (गंभीर) ने दौरे से पहले खिलाड़ियों से बात की। कुछ सीनियर खिलाड़ी भी साथ थे।’’

End of Feed