वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिद्धू की सड़क दुर्घटना में मौत

वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिद्धू की यहां एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सिद्धू की उम्र 50 साल से अधिक थी। यह जानलेवा दुर्घटना रविवार देर रात पूर्वी दिल्ली में हुई और उन्हें गंभीर चोटों के कारण पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

नई दिल्ली, (भाषा)। वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिद्धू की यहां एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सिद्धू की उम्र 50 साल से अधिक थी। उन्होंने अपने करियर में हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, अमर उजाला और हिंदुस्तान टाइम्स सहित कई मीडिया संगठनों के लिए काम किया। उन्होंने फ्रीलांस काम भी किया।

Jaswinder Sidhu

वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिंद्धू का निधन। फोटो- सोशल मीडिया

यह जानलेवा दुर्घटना रविवार देर रात पूर्वी दिल्ली में हुई और उन्हें गंभीर चोटों के कारण पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। दिल्ली के ’प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ ने बयान जारी करके शोक जताया है।

End of Feed