आराम करें सीनियर खिलाड़ी बहुत खेल लिया, वेस्टइंडीज दौरे से पहले हरभजन ने BCCI से की खास मांग

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 15, 2023, 02:29 PM IST

भारत के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने वेस्टइंडीज दौरे से पहले बीसीसीआई से एक खास मांग की है। हरभजन ने कड़े शब्दों में कहा कि वेस्टइंडीज दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। सीनियर खिलाड़ियों ने बहुत क्रिकेट खेल लिया और अब उन्हें आराम करना चाहिए। भारत जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • वेस्टइंडीज दौरे से पहले बीसीसीआई से हरभजन की मांग
  • सीनियर खिलाड़ियों पर भड़के हरभजन सिंह
  • कहा वक्त आ गया युवा खिलाड़ियों को मिले मौका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के हार से फैंस के साथ-साथ पूर्व खिलाड़ी भी आहत हैं। अब जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है तो इससे पहले हरभजन सिंह ने बीसीसीआई से एक खास मांग की है। हरभजन सिंह की मांग है कि वेस्टइंडीज दौरे पर ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को जगह मिले।

harbhajan singh

हरभजन सिंह और यशस्वी जायसवाल (साभार-Twitter)

अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो के माध्यम से हरभजन सिंह ने ये मांग रखी है। हरभजन सिंह ने कहा 'सीनियर खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेल ली है अब उन्हें आराम करना चाहिए। मैं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से आग्रह करता हूं कि अब वेस्टइंडीज दौरे पर युवा टीम को भेजने में वक्त नहीं लगाना चाहिए।' हरभजन सिंह ने संकेत दिया है कि हालिया आईपीएल 2023 में जिन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है उन्हें इस दौरे पर मौका दिया जाना चाहिए।

End of Feed