इस्लामाबाद में आत्मघाती बम विस्फोट, बढ़ाई गई श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा

इस्लामाबाद और वाना में हुए आतंकवादी हमलों के बाद पाकिस्तान के दौरे पर आई श्रीलंका की क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पीसीबी अध्यक्ष और पाकिस्तानी गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने मेहमान टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की है।

रावलपिंडी: इस्लामाबाद और वाना में हुए आतंकवादी हमलों के बाद पाकिस्तान के दौरे पर आई श्रीलंका की क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उसके खिलाड़ियों के साथ सरकारी मेहमानों जैसा व्यवहार किया जाएगा। इस्लामाबाद में श्रीलंका के उच्चायुक्त एडमिरल (सेवानिवृत्त) फ्रेड सेनेविरत्ने, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी और सरकारी अधिकारियों के बीच हुई बैठक में सुरक्षा मुद्दे पर चर्चा की गई।

Sri Lanka Cricket team

श्रीलंका क्रिकेट टीम

बढ़ाई गई श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा

सूत्रों ने बताया कि नकवी ने श्रीलंकाई टीम के अधिकारियों से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया। नकवी पाकिस्तान के गृहमंत्री भी हैं। सूत्र ने कहा,'श्रीलंका की टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पाकिस्तानी सेना तथा अर्धसैनिक रेंजर्स को मेहमान खिलाड़ियों और अधिकारियों की सुरक्षा पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है।'

End of Feed