IPL 2024: 7 साल बाद हैदराबाद को 'MIDAS' टच देने SRH से जुड़े पैट कमिंस

IPL 2024: आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद नए कप्तान पैट कमिंस के नेतृत्व में उतरेंगे। बीता साल कमिंस के लिए शानदार रहा है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उनके लक को आजमाना चाहती है। हैदराबाद ने आखिरी ट्रॉफी साल 2016 में जीता था।

IPL 2024: IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी और पिछले एक साल में ऑस्ट्रेलिया को हर बड़ी ट्रॉफी दिलाने वाले पैट कमिंस ने सनराइजर्स हैदराबाद का कैंप ज्वाइन कर लिया। हैदराबाद ने इस बार उन्होंने 20.50 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा है और टीम का नेतृत्व सौंपा है। उन्हें दो सीजन कप्तानी करने वाले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम की जगह कप्तानी दी गई है। जाहिर सी बात है कि हैदराबाद फ्रेंचाइजी उनसे वही उम्मीद लगा के बैठी है जो उन्होंने बीते साल अपनी नेशनल टीम के लिए किया।

pat cummins

पैट कमिंस (साभार-SRH)

हैदराबाद कैंप ज्वाइन करते ही ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा 'मैं बहुत उत्साहित हूं, इस टीम से जुड़ना शानदार है और मैं सीजन शुरू करने के लिए बेसब्र हूं। यह पहला मौका है जब इस लीग में पैट कमिंस टीम की कप्तानी करेंगे। वह पिछले तीन सीजन में हैदराबाद के तीसरे कप्तान हैं।

End of Feed