जब 19 साल के थे तभी समझ गए थे खास है ये खिलाड़ी, कीवी प्लेयर ने की हिटमैन की तारीफ

न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और कभी आईपीएल में रोहित के साथ खेल चुके स्कॉट स्टायरिस ने उनकी खूब तारीफ की है। उन्होंने कहा कि है कि वह तभी जान गए थे कि रोहित शर्मा एक खास खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड की टीम अभी भारत में है।

हिटमैन रोहित शर्मा की 'बेखौफ' बल्लेबाजी के कायल न केवल क्रिकेट फैंस बल्कि कई दिग्गज क्रिकेटर भी हैं। जो अंदाज युवा रोहित का था, आज इतने वर्षों बाद भी उनमें वही हुनर नजर आता है बल्कि बढ़ती उम्र और अनुभव ने उन्हें और दमदार बल्लेबाज बना दिया। इस बीच न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने कहा कि बहुत वर्षों पहले ही उन्होंने रोहित में कुछ अलग देखा था।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar (4)

रोहित शर्मा (साभार-IPL)

स्कॉट स्टायरिस और रोहित 2008 और 2009 के आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स कैंप में एक साथ थे, जहां टीम ने दक्षिण अफ्रीका में खिताब जीता था। इसके बाद, रोहित मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए और उन्होंने पांच आईपीएल खिताब जीते। वहीं, बतौर टीम इंडिया के टी20 कप्तान उनके नाम टी20 विश्व कप का खिताब भी है, जो उन्होंने जून में बारबाडोस में जीता था।

End of Feed