ऑस्‍ट्रेलिया ने डे/नाइट टेस्‍ट में वेस्‍टइंडीज पर कसा शिकंजा, स्‍कॉट बोलैंड ने 1 ओवर में झटके तीन विकेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 10, 2022, 09:27 PM IST

Australia vs West Indies 2nd test: ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट में शिकंजा कस लिया है। ऑस्‍ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्‍कॉट बोलैंड ने एक ओवर में तीन विकेट चटकाकर कैरेबियाई टीम को बैकफुट पर धकेल दिया है। ऑस्‍ट्रेलिया ने वेस्‍टइंडीज के सामने 497 रन का विशाल लक्ष्‍य रखा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्‍ट्रेलिया ने दूसरे टेस्‍ट में वेस्‍टइंडीज के खिलाफ मैच पर पकड़ बनाई
  • ऑस्‍ट्रेलियाई टीम दूसरे टेस्‍ट में जीत से 6 विकेट दूर
  • स्‍कॉट बोलैंड ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर कैरेबियाई टीम को बैकफुट पर धकेला

एडीलेड: तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने एक ओवर में तीन विकेट चटकाए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने दिन-रात्रि के दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में वेस्टइंडीज को 214 रन पर आउट करके 297 रन की बढ़त हासिल की और फिर अंतिम सत्र की शुरुआत में दूसरी पारी छह विकेट पर 199 रन पर घोषित करके मेहमान टीम को 497 रन का लक्ष्य दिया।

australia squad

ऑस्‍ट्रेलिया क्रिकेट टीम

बोलैंड (नौ रन पर तीन विकेट) ने इसके बाद वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में छठे ओवर में बिना रन दिए तीन विकेट चटकाकर मेहमान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 15 रन कर दिया और दिन का खेल खत्म होने तक टीम चार विकेट पर 38 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। वेस्टइंडीज की टीम अभी जीत से 459 रन दूर है जबकि उसके सिर्फ छह विकेट शेष हैं।

End of Feed