इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले अश्विन ने की पंत से स्पेशल डिमांड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, ‘‘एक चीज जिस पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी ध्यान दे सकती है, वह यह है कि क्या आप हर पारी में बल्लेबाजी का समय बढ़ा सकते हैं।

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने लीड्स में पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला के पहले मैच में भारतीय टीम की पांच विकेट से हार का विस्तृत विश्लेषण करते हुए कहा कि भारत को अधिक समय बल्लेबाजी करने पर ध्यान देना चाहिए और ऋषभ पंत को मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में इंग्लैंड के ‘औसत’ आक्रमण के खिलाफ अपने शतकों को दोहरे शतकों में बदलना चाहिए। भारत ने दोनों पारियों में पांच शतक जड़े लेकिन इंग्लैंड ने 371 रन के अपने दूसरे सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

RISHABH Pant

ऋषभ पंत (साभार-X)

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ‘ऐश की बात’ पर कहा, ‘‘एक चीज जिस पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी ध्यान दे सकती है, वह यह है कि क्या आप हर पारी में बल्लेबाजी का समय बढ़ा सकते हैं- रनों के हिसाब से नहीं। इंग्लैंड के क्षेत्ररक्षण के समय को बढ़ाएं और उन्हें मैदान पर रखने के समय को भी बढ़ाएं।’’

End of Feed