Vijay Hazare Trophy Final: विदर्भ की तीसरे और सौराष्ट्र की पहली खिताब पर होगी नजर, दोनों के बीच होगी कांटे की टक्कर

विजय हजारे ट्रॉफी 20225-26 के रविवार को बेंगलुरू के सीओई मैदान पर खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में विदर्भ और सौराष्ट्र की टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। विदर्भ जहां तीसरा बार वहीं सौराष्ट्र पहली बार खिताब अपने नाम करने चाहेगी।

बेंगलुरु: बिना किसी स्टार खिलाड़ी के बावजूद अब तक बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सौराष्ट्र और विदर्भ के बीच रविवार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के मैदान पर होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है क्योंकि दोनों टीम कागजों पर एक समान नजर आती हैं। विदर्भ अपना तीसरा जबकि सौराष्ट्र पहला खिताब जीतने के लिए आमने-सामने होंगे।

Vijay Hazare Trophy Final VID vs SAU

विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल, विदर्भ बनाम सौराष्ट्र

दोनों टीमों के गेंदबाजों बल्लेबाजों ने किया है शानदार प्रदर्शन

दोनों टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है जिससे उनकी टीम मजबूत टीमों को हराने में सफल रही। सौराष्ट्र के कप्तान हार्विक देसाई 561 रन के साथ टीम के शीर्ष रन स्कोरर हैं। उन्हें विश्वराज जडेजा का अच्छा साथ मिला है जिन्होंने पंजाब के खिलाफ सेमीफाइनल में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी। दूसरी ओर विदर्भ की बल्लेबाजी को टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले अमन मोखाडे (781 रन) और ध्रुव शोरे (515 रन) ने मजबूती दी है।

End of Feed