Vijay Hazare Trophy Final: विश्वराज जडेजा के आतिशी शतक की बदौलत पंजाब को रौंदकर फाइनल में पहुंचा सौराष्ट्र, विदर्भ से होगी खिताबी भिड़ंत

सौराष्ट्र ने विश्वराज जडेजा की शानदार आतिशी शतकीय पारी की बदौलत पंजाब को बेंगलुरू में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 9 विकेट से रौंदकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जहां उसकी सौराष्ट्र से खिताबी भिड़ंत होगी।

बेंगलुरू: सौराष्ट्र ने पंजाब को बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस मैदान पर खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब को 9 विकेट के अंतर से मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने अनमोलप्रीत सिंह की 100(105) रन की शतकीय और कप्तान प्रभसिमरन सिंह की 87(89) रन की पारी की बदौलत 50 ओवर में 10 विकेट पर 291 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद जीत के लिए मिले 292 रन के लक्ष्य को सौराष्ट्र ने विश्वराज जडेजा की 127 गेंद में 165 रन की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 39.3 ओवर में 9 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। सौराष्ट्र की अब फाइनल में विदर्भ से खिताबी भिड़ंत होगी।

Vishvaraj Jadeja

विश्वराज जडेजा (फोटो क्रेडिट BCCI X)

पंजाब ने बनाए 50 ओवर में 291 रन

प्रभसिमनरन के आउट होने के बाद अनमोलप्रीत सिंह ने आगे बढ़ाया। लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। जल्दी जल्दी नमन धीर(8) और नेहाल वढेरा (0) पवेलियन लौट गए। अंकुर पवार ने लगातार दो गेंद पर उन्हें चलता किया। 200 के स्कोर पर पंजाब ने 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में अनमोलप्रीत को रमनदीप सिंह का साथ मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन का साझेदारी की और स्कोर को 47 ओवर में 275 रन तक ले गए। अनमोलप्रीत 100 रन बनाकर चेतन सकारिया की गेंद पर जयदेव उनादकट के हाथों लपके गए। इसके बाद पंजाब के विकेटों की झड़ी लग गई। पूरी टीम अंतिम 18 गेंद में 16 रन जोड़कर ढेर हो गई। चेतन सकारिया ने सौराष्ट्र के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं 2-2 विकेट अंकुर पवार और चिराग जानी ने टचकाए। रमनदीप सिंह पारी की आखिरी गेंद पर 42 रन बनाकर रन आउट हुए।

End of Feed