PAK vs NZ 2nd Test Day 3 Highlights: सऊद शकील के पहले टेस्ट शतक से पाकिस्तान 400 पार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 4, 2023, 07:00 PM IST

Pakistan vs New Zealand 2nd Test Day 3: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन पाकिस्तानी टीम ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 407 रन बना लिए हैं। इसमें सबसे बड़ा योगदान सऊद शकील का रहा जिन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा।

PAK vs NZ 2nd Test Day 3: सऊद शकील (Saud Shakeel) के पहले टेस्ट शतक और सरफराज अहमद के लगातार तीसरे अर्धशतक से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन बुधवार को दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट खोकर 407 रन बना लिए थे। शकील 124 रन बनाकर अब भी पिच पर टिके हुए हैं जबकि दूसरे छोर पर अंतिम बल्लेबाज अबरार अहमद (Abrar Ahmed) शून्य पर खेल रहे हैं। पाकिस्तान अब भी न्यूजीलैंड से 42 रन पीछे है।

saud_shakeel

सऊद शकील का पहला टेस्ट शतक (PCB)

चाय के समय शकील 101 रन बनाकर खेल रहे थे जिसके बाद दिन का खेल समाप्त होने तक उन्होंने 124 रन बना लिए थे हालांकि इस बीच काफी विकेट गिरते चले गए। पिछले हफ्ते लगभग चार साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने वाले सरफराज चाय से पहले 78 रन बनाने के बाद विवादास्पद हालात में स्टंप हुए। कामचलाऊ तेज गेंदबाज डेरिल मिशेल की पहली ही गेंद पर अंपायर ने सरफराज को पगबाधा आउट दिया लेकिन डीआरएस लेने पर उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा क्योंकि गेंद बल्ले से छूने के बाद पैड से टकराई थी।

End of Feed