सरफराज ने आतिशी शतक से दिया चयनकर्ताओं को करारा जवाब, इंडिया-ए ने कसा इंग्लैंड लॉयंस पर शिकंजा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 25, 2024, 11:24 PM IST

सरफराज खान ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ आतिशी शतक जड़कर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है। दूसरे अनाधिकृत टेस्ट में इंडिया-ए ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ पकड़ मजबूत कर ली है।

अहमदाबाद: चयनकर्ताओं की अनदेखी के बमुश्किल 48 घंटे बाद मुंबई के ‘रन मशीन’ सरफराज खान ने 161 रन की शानदार पारी खेलकर राष्ट्रीय चयन समिति को कड़ा ‘रिमाइंडर’ दिया जिससे भारत ‘ए’ ने गुरुवार को यहां इंग्लैंड लायंस पर दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन शिकंजा मजबूत कर लिया। पहले दिन इंग्लैंड को पहली पारी में 152 रन पर समेटने के बाद भारत ‘ए’ ने सुबह बिना विकेट गंवाये 150 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत ‘ए’ ने अपनी पारी 489 रन पर खत्म कर पहली पारी के आधार पर 337 रन की विशाल बढ़त हासिल की जिससे उसके पास पारी से जीतने का अच्छा मौका है।

Sarfaraz Khan

सरफराज खान

पडिक्कल ने भी जड़ा शानदार शतक

अनुभवी अभिमन्यु ईश्वरन (58) और देवदत्त पडीक्कल (105) ने पहले विकेट के लिए 162 रन की भागीदारी निभाकर पारी की मजबूत नींव रखी। सरफराज ने बल्लेबाजों के मुफीद परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए इंग्लैंड लायंस के स्पिनरों के खिलाफ खूब रन बटोरे जिनके पास उनके शॉट्स का कोई जवाब नहीं था। वहीं सरफराज के छोटे भाई मुशीर खान शतक जड़कर दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ मैच में भारत के नायक रहे।

End of Feed