संजू सैमसन ने क्यों कहा- एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल थाली में परोसा नहीं मिला

Sanju Samson: सैमसन ने माना कि खिलाड़ी इस मैच की अहमियत जानते थे, लेकिन मैदान पर उन्होंने दबाव को हावी नहीं होने दिया। भारत ने एशियन गेम्स में शनिवार को जापान के सानो में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

Sanju Samson: भारत ने एशियन गेम्स में शनिवार को जापान के सानो में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल जीता। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का कहना है कि एशियन गेम्स में पुरुष क्रिकेट का गोल्ड मेडल भारत को आसानी से नहीं मिला है। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में जीत के लिए टीम को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। अनुभवी 'ए' टीम को उतारने के फैसले ने दबाव वाले फाइनल में भारत की मदद की। अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के अर्धशतकों से भारत ने 6 विकेट पर 211 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान 6 विकेट पर 192 रन ही बना सका।

Sanju Samson

संजू सैमसन का बड़ा बयान (फोटो साभार- BCCI)

पाकिस्तान के खिलाफ अनुभव काम आया

मैच के बाद सैमसन ने कहा, "हमारे पास काफी अनुभवी टीम थी। यहीं अनुभवी खिलाड़ियों का अनुभव काम आता है। हमें पता था कि अपनी ऊर्जा को कैसे संभालना है, खुद को कैसे प्रेरित और एकाग्र रखना है, भले ही अभ्यास या मैच नहीं हो रहे हों।" भारत ने इस बार एशियन गेम्स के लिए नियमित टी20 टीम के कई खिलाड़ियों को भेजा था। सैमसन, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम का हिस्सा थे। सैमसन ने कहा कि यह फैसला फाइनल में कारगर साबित हुआ।

End of Feed