Video: रविवार 15 मार्च को बीसीसीआई ने नई दिल्ली में अपने सालाना अवार्ड समारोह 'नमन' का आयोजन किया। इस अवार्ड समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा में 14 साल के उभरते खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी रहे। नमन अवार्ड के मंच पर उनसे कई सवाल पूछे गए, जिसका उन्होंने बेहद ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया। वहीं उनकी आईपीएल टीम के पूर्व कप्तान संजू सैमसन भरे मंच से वैभव की मिमिक्री करते दिखाई दिए। अपनी मिमिक्री होते देख वैभव सूर्यवंशी शर्माते नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
संजू ने की वैभव सूर्यवंशी की मिमिक्री (इंस्टाग्राम)
संजू की मिमिक्री पर हंस पड़े राहुल द्रविड़
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मंच पर वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या और संजू सैमसन बैठे हुए हैं। वहीं हर्षा भोगले तीनों से कुछ न कुछ सवाल पूछते दिख रहे हैं। उन्होंने वैभव से भी एक सवाल पूछा, 'IPL में आपकी पहली बॉल.. कहां गई गेंद?' इस पर संजू सैमसन ने धीरे से बोला, 'बहुत दूर।' तभी वैभव ने जवाब दिया, 'सर LSG के अगेंस्ट मेरा डेब्यू हुआ था तो फर्स्ट बॉल को मैंने ओवर कवर्स छक्का मारा था।' इसके बाद हर्षा भोगला फिर पूछते हैं, 'राजस्थान रॉयल्स के उनके कोच राहुल द्रविड डेढ़-डेढ़ दिन तक बैटिंग करते थे। अपने पहले मैच में उनसे क्या बातचीत हुई? क्या आपने कहा था कि मैं जाकर पहला बॉल सिक्स मारूंगा?'
वैभव इसका जवाब दे ही रहे थे कि दिन में संजू भैया (सैमसन) और राहुल द्रविड़ ने बुलाया था कि क्या करना है? तो मैंने बोला था, 'अगर मिलेगा तो पहली गेंद ही मारूंगा।' तभी संजू सैमसन ने बीच में बोलते हुए कहा कि वह मीटिंग में मौजूद थे। क्या वह बोल सकते हैं? फिर आगे उन्होंने वैभव की मिमिक्री करते हुए उस दिन की बात बताई। उन्होंने बताया कि 'राहुल द्रविड़ ने उनसे कहा कि हमें इस छोटे बच्चे से बात करनी चाहिए। हमें बताना चाहिए कि उसे पहले मैच में क्या करना है।' इसके बाद राहुल द्रविड़ ने वैभव से पूछा कि तुम्हारा क्या प्लान है? फिर वैभव की आवाज में बोलते हुए संजू सैमसन ने बताया, 'ऐसा कुछ नहीं है सर, हम तो खेलेंगे।' राहुल द्रविड़ ने फिर क्या कि तुम्हारा गेम प्लान क्या है? इस पर वैभव ने कहा, 'अगर हमें पहला मिला तो हम पहला ही उड़ा देंगे।' यह सुनकर राहुल द्रविड़ भी हंसते नजर आए।
