IND vs ENG: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, पांच से छह सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहेगा यह ओपनर

IND vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल चोट के कारण विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन 6 हफ्तों के लिए एक्शन से दूर रहेंगे। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 5वें मुकाबले में वुड की गेंद पर चोट लग गई थी।

IND vs ENG: स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की तर्जनी अंगुली में फ्रेक्चर हो गया है जिसके कारण वह एक महीने से अधिक समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे और आगामी रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में भी नहीं खेल पाएंगे। उन्हें मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अंगुली में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की गेंद लगी थी।

sanju samson Injury Update

संजू सैमसम (साभार-BCCI)

पता चला है कि सैमसन तिरुवनंतपुरम लौट गए हैं और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद ही ट्रेनिंग शुरू करेंगे। प्रतिस्पर्धी मुकाबलों में वापसी से पहले उन्हें एनसीए की मंजूरी की जरूरत होगी। मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘सैमसन की दाहिनी तर्जनी अंगुली में फ्रेक्चर हो गया है। उन्हें नेट पर अभ्यास शुरू करने में पांच से छह सप्ताह लगेंगे। इसलिए उनके आठ से 12 फरवरी तक पुणे में केरल (जम्मू-कश्मीर के खिलाफ) के लिए रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में खेलने की कोई संभावना नहीं है।’’

End of Feed