IND vs BAN: 'मैंने असफलताओं से लड़ना सीख लिया है..' शतकीय पारी के बाद संजू सैमसन ने कही दिल छू लेने वाली बात

Sanju Samson century: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के आखिरी मैच में शतक जड़कर सभी का दिल जीत लिया है। इस सेंचुरी के बाद उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपने आप को इस पल के लिए तैयार किया था।

Sanju Samson century: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि उन्होंने शीर्ष स्तर की क्रिकेट में दबाव और असफलताओं के साथ जीना सीख लिया है तथा उन्होंने टीम प्रबंधन का भी आभार व्यक्त किया जिसने उन्हें विषम परिस्थितियों से बाहर निकलने और खुद को साबित करने के लिए एक और मौका दिया।

samson  surya bcci twiter

संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव (फोटो- BCCI TWITTER)

सैमसन ने अपनी योग्यता के साथ पूरा न्याय करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को यहां टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला शतक जड़ा लेकिन इससे पहले का उनका सफर अच्छा नहीं रहा था।वह श्रीलंका के खिलाफ दो मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे जबकि बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती दो मैच में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

End of Feed