पंत के लखनऊ छोड़ने पर संजीव गोयनका ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या हुई थी आखिरी बातचीत

लखनऊ के टीम ऑनर संजीव गोयनका ने बताया है कि जब पंत ने एलएसजी का साथ छोड़ा था तो उनसे आखिरी बातचीत क्या हुई थी। पंत ने दो सीजन लखनऊ के साथ बिताने के बाद इस टीम को छोड़ दिया था।

आईपीएल 2025 में हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को खरीदकर सनसनी मचा दी थी। लखनऊ ने पंत को 27.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, ऐसा लग रहा था कि संजीव गोयनका और उनकी जोड़ी लंबा चलेगी, लेकिन दो सीजन बाद ही उनका सफर खत्म हो गया। 2026 सीजन के बाद पंत ने लखनऊ के साथ अलग होने का फैसला किया था। उस वक्त सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर पंत ने लखनऊ का साथ क्यों छोड़ दिया और टीम के मालिक से उनकी आखिरी बातचीत क्या हुई होगी?

sanjeev goenka

संजीव गोयनका (साभार-X)

अब इस पर संजीव गोयनका ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि पंत से उनकी आखिरी बातचीत क्या हुई थी। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में गोयनका ने कहा 'मैंने उन्हें गुड लक कहा और भविष्य की शुभकामनाएं दी। लेकिन हमारी आखिरी बातचीत कांट्रैक्ट तक सीमित नहीं थी। हमने बाद में भी बात की। हमने साथ में डिनर का भी प्लान किया है। मैं ऋषभ को बहुत मानता हूं। उसमें मासूमियत है। वह कहीं से भी अचानक निकलकर आपको पकड़ लेगा। वह कोई प्रेंक करेगा।

End of Feed