आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत के बाद धोनी से मिली थी खास सलाह, संजू सैमसन ने किया खुलासा

संजू सैमसन आईपीएल 2026 में शुरुआती 3 मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए थे। उसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की थी। अब उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें एमएस धोनी के सुझाव से कितनी ताकत मिली।

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपनी नई पारी का आगाज किया, लेकिन शुरुआती 3 मुकाबलों में वह पूरी तरह से फेल रहे। नई टीम के साथ इस तरह की शुरुआत किसी भी खिलाड़ी को तोड़ने के लिए काफी होती है, लेकिन संजू ने अपनी चिर-परिचित अंदाज में वापसी की और 2 शतक जड़ दिया। लेकिन ये सब इतना आसान नहीं था। संजू सैमसन ने खुलासा किया कि शुरुआती 3 पारी के बाद वह पूरी तरह से टूट गए थे। लेकिन धोनी की एक सलाह ने उन्हें वापसी करने की हिम्मत दी।

sanju samson

संजू सैमसन (साभार-IPL)

संजू ने बताया कि जब जब मैं सीएसके में शामिल हुआ, तो मैं अपने पहले तीन मैचों में असफल रहा। हम तीनों मैच हार गए और मैंने एक भी रन नहीं बनाया। मैं अभी-अभी विश्व कप फाइनल खेलकर आया था, लेकिन मैं उस फॉर्म को आईपीएल में बरकरार नहीं रख पाया। ऐसी स्थिति में, आप चाहे कितने भी अनुभवी क्यों न हों, आप जानते हैं कि कोच आपसे और अधिक की उम्मीद करते हैं, कप्तान आपसे और अधिक की उम्मीद करते हैं और माही भाई (एमएस धोनी) आपको देख रहे होते हैं,"

End of Feed