ICC Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार चाहता है टीम इंडिया का पू्र्व क्रिकेटर

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इशारे-इशारे में कहा है कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का मैच हार जाना चाहिए। जानिए क्यों इंडिया की हारते देखना चाहते हैं मांजरेकर?

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रविवार को ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़त होने जा रही है। भारत और न्यूजीलैंड दोनों पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। इस मुकाबले से ग्रुप के टॉपर के साथ ये भी तय होगी कि सेमीफाइनल में कौन सी टीम किससे और कहां भिड़ेगी। ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप बी में पहले और ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर रही है। ऐसे में भारतीय टीम के रविवार को जब मैदान पर उतरेगी तो उसके सामने दो विकल्प होंगे। पहला यदि भारतीय टीम मैच जीत लेती है तो उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। लेकिन अगर उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली तो उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।

Indian Cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

दक्षिण अफ्रीका होता है भारत के लिए मददगार

ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और केमेंटेटर संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान कहा, भारतीय टीम की दक्षिण अफ्रीका की टीम हमेशा आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में मददगार रहती है। वो भारत के खिलाफ मैच गंवा देती है जैसा साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भी हुआ था। जहां 30 रन जीत के लिए आखिरी ओवरों में दक्षिण अफ्रीका टींम नहीं बना सकी थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम नॉकआउट मैचों में भारत के लिए मददगार नहीं रहती है। ऐसे में भारतीय टीम के पास विकल्प है कि वो किससे सेमीफाइनल में भिड़ना चाहेगा। ये एक स्ट्रेटजिक या कहे रणनीतिक कदम होगा।

End of Feed