हैरान हूं, बुमराह के अलावा कप्तानी की रेस में किसी और नाम की चर्चा पर, मांजरेकर ने उठाया सवाल

रोहित के संन्यास के बाद टीम इंडिया में नए टेस्ट कप्तान की तलाश शुरू हो गई। रेस में गिल का नाम सबसे ऊपर है। लेकिन पूर्व भारतीय खिलाड़ी इससे जरा भी इत्तेफाक नहीं रखते। सिडनी टेस्ट के दौरान उनकी चोट ने उन्हें रेस में गिल से पीछे कर दिया।

भारतीय टीम की कप्तानी की दौड़ में जसप्रीत बुमराह सबसे आगे थे लेकिन सिडनी में चार जनवरी की दुर्भाग्यपूर्ण सुबह के बाद से वह धीरे धीरे पिछड़ते चले गए। कप्तानी की भूमिका उनके लिए ही थी लेकिन कुछ महीने पहले वह पीठ के स्कैन के लिए चुपचाप सिडनी क्रिकेट मैदान से चले गए थे। बुमराह की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट में भारत की जीत की जरा सी भी उम्मीद धूमिल हो गई लेकिन इस चोट ने भारत के दीर्घकालिक टेस्ट कप्तान बनने की उनकी संभावनाओं को भी झटका दिया।

team India Captaincy Choice

भारतीय टेस्ट टीम (साभार-X)

पूर्व भारतीय टेस्ट खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘मैं हैरान हूं कि हम टेस्ट कप्तान के रूप में बुमराह के अलावा किसी और विकल्प पर विचार कर रहे हैं। उनकी चोटों के बारे में चिंतित हैं? तो अपने उप-कप्तान को सावधानी से चुनें। ’’ सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करने के लिए मुंबई पहुंचे मुख्य कोच गौतम गभीर की मौजूदगी ने अफवाहों को हवा दे दी कि शुभमन गिल अब भी नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार नहीं हैं।

End of Feed