Rohit vs Hardik: हार्दिक के नेतृत्व में खेलना रोहित के लिए आसान नहीं होगा, बोले- पूर्व क्रिकेटर; कारण भी बताया

Rohit vs Hardik in IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। इस बार मुंबई की टीम नए कप्तान हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में उतरेगी। इससे पहले भारत के पूर्व बल्लेबाज का मानना है कि उनकी कप्तानी में खेलना कुछ लोगों के लिए आसान नहीं होगा। Hardik Pandya vs Rohit Sharma

Hardik Pandya Rohit Sharma Controversy: आईपीएल 2024 के पहले 21 मैच का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। हार्दिक पांड्या पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे। मुंबई का पहला मुकाबला हार्दिक की पुरानी टीम गुजरात से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ट्रेंडिग विंडो भी बंद हो गया है जिसका मतबल साफ है कि रोहित कप्तान बनने के बाद से पहली बार बतौर खिलाड़ी मुंबई के लिए खेलते नजर आएंगे। फैंस की दिलचस्पी रोहित को खेलते देखने के साथ-साथ इस बात पर भी है कि वह हार्दिक के नेतृत्व में कैसे खेलते हैं।

Rohit Sharma And Hardik Pandya

रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या (साभार-IPL/BCCI)

इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने प्रतिक्रिया दी है। उनको लगता है कि हार्दिक की कप्तानी में रोहित अनकंफरटेबल नहीं होंगे। सूर्या और रोहित का हार्दिक के नेतृत्व में खेलना दिलचस्प होगा।

End of Feed