Sandeep Lamichhane: नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप लामिचाने नाबालिग से बलात्कार के दोषी

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 29, 2023, 08:55 PM IST

Sandeep Lamichhane: नेपाल के स्पिन गेंदबाज संदीप लामिचाने को काठमांडू की जिला अदालत ने दोषी करार दिया है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार न्यायाधीश शिशिर राज ढकाल की एकल पीठ ने शुक्रवार को आदेश पारित किया।

नेपाल की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिचाने को एक अदालत ने शुक्रवार को नाबालिग से बलात्कार का दोषी ठहराया। नेपाल की अदालत ने जनवरी में लामिचाने को रिहा कर दिया था जिन्हें पिछले साल अगस्त में 17 साल की लड़की द्वारा काठमांडू के एक होटल के कमरे में बलात्कार का आरोप लगाने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

Sandeep Lamichhane

संदीप लामिचाने (नेपाल क्रिकेट टीम)

तेईस साल के लामिचाने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने वाले नेपाल के पहले क्रिकेटर हैं।

End of Feed