IPL 2026: मुंबई इंडियन्स के खिलाफ समीर रिज़वी ने धमाल मचाकर रचा इतिहास, हुई स्पेशल क्लब में एंट्री

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए यूपी के युवा बल्लेबाज समीर रिज़वी ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए एक स्पेशल क्लब में एंट्री कर ली। रिज़वी दुर्भाग्यशाली रहे और अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए।

Sameer Rizvi's Inning against Mumbai Indians: दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे यूपी के युवा बल्लेबाज समीर रिज़वी ने शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत के लिए 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया है। दिल्ली के लिए इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में खेलते हुए रिज़वी ने 51 गेंद में 90 रन की शानदार पारी खेली और लगातार दूसरे मैच में अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। दिल्ली ने रिज़वी को अपनी टीम में 95 लाख रुपये की कीमत में टीम में शामिल किया था और शानदार प्रदर्शन के बल पर ये कीमत अदा करते नजर आ रहे हैं और टीम के लिए नए मैच विनर बनकर उभरे हैं।

sameer Rizvi

समीर रिज़वी (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

मुंबई के खिलाफ मचाया कोहराम, शतक से चूके

रिजवी आईपीएल में अपना शतक पूरा करने से 10 रन से चूक गए। 16 ओवर में दिल्ली ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए थे। मुंबई के खिलाफ जीत के लिए दिल्ली को 24 गेंद में 14 और रिजवी को शतक पूरा करने के लिए 12 रन की जरूरत थी। ऐसे में उन्होंने कार्बिन बॉश की पहली गेंद पर दो रन लिए और दूसरी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने में नाकाम रहे। रिज़वी 51 गेंद में 90 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिज़वी ने मुंबई के खिलाफ 176.47 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में सात चौके और सात छक्के जड़े।

End of Feed