वैभव शांत लड़का, पता नहीं कैसे हुआ-कोच ने सूर्यवंशी पर दी प्रतिक्रिया

वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए खिलाड़ी के बीच तीखी बहस वाले घटनाक्रम पर पहली बार भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वैभव का बचाव करते हुए कहा है कि उसे जरूर उकसाया गया है। मैं जानता हूं वह इस तरह का लड़का नहीं है।

सोमवार को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच हुए मुकाबले के बाद जो कुछ भी हुआ, वो क्रिकेट के लिए सही नहीं था। अब इस पूरे घटनाक्रम पर भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले की प्रतिक्रिया सामने आई है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भले ही यह पता लगाना मुश्किल है कि श्रीलंका ए के खिलाड़ी के साथ मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की बहस किस वजह से हुई लेकिन युवा बल्लेबाज इस घटना से सीखेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचेगा। सोमवार को दाम्बुला में त्रिकोणीय श्रृंखला के मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में भारत की हार के बाद 15 साल के इस खिलाड़ी की तीखी बहस हुई थी जो लगभग हाथापाई में बदल गई थी। हालांकि, बाद में ऐसी खबर आई कि वह पहले ही मैच से वैभव के पीछे पड़े थे।

vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (साभार-IPL)

वैभव शांत स्वभाव के हैं

साईरात बहुतुले ने वैभव सूर्यवंशी का बचाव करते हुए भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ’’यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी लेकिन हमें नहीं पता कि उसे कैसे उकसाया गया क्योंकि मैं उसे जानता हूं और वैभव बहुत शांत स्वभाव का लड़का है। लेकिन मुझे यकीन है कि वहां अनुभवी कोच हैं जो उसका मार्गदर्शन करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ’’श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी सिखाया जाना चाहिए कि कैसा व्यवहार करना चाहिए।’’

End of Feed