Pakistan Squad Update: सईम अयूब ने दिखाया बड़ा दिल, खुद की रिक्वेस्ट और हो गए टीम से बाहर

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ने जो किया वह बहुत कम खिलाड़ी कर पाते हैं। उन्होंने टीम मैनेजमेंट से खुद अपील की और टीम से बाहर हो गए। अब वह ट्राई सीरीज के बाकी बचे मैच में नहीं खेलेंगे।

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सईम अयूब ट्राई सीरीज के बाकी बचे मैच नहीं खेलेंगे। उन्हें पाकिस्तानी वनडे टीम से रिलीज कर दिया गया है। खराब फॉर्म से गुजर रहे अयूब अब घरेलू क्रिकेट खेलेंगे और फॉर्म में वापसी के लिए अपनी बल्लेबाजी पर काम करेंगे। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से गुजारिश की थी कि उन्हें टीम से रिलीज कर दिया जाए। हेड कोच से बातचीत के बाद, सईम ने घरेलू क्रिकेट में वापसी की इच्छा जताई। उनके फैसले का सम्मान करते हुए और उनके मौजूदा फॉर्म के बारे में उनकी ईमानदारी को देखते हुए, टीम मैनेजमेंट और नेशनल सेलेक्शन कमेटी ने आपसी सहमति से उनकी रिक्वेस्ट मान ली। नेशनल सिलेक्शन कमेटी ने ट्राई-सीरीज़ के बाकी मैच के लिए साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल कर लिया है।

Sahibzada Farhan

साहिबजादा फरहान (साभार-X)

रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक जीत के बाद पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ट्राई-सीरीज के पांचवें मैच में अब उसका सामना श्रीलंका से होगा। PCB के एक बयान के मुताबिक, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) कन्फर्म करता है कि सईम अयूब को बाकी मैच के लिए ODI स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है। हेड कोच से बात करने के बाद, सैम ने अपनी बैटिंग फॉर्म पर काम करने और कॉन्फिडेंस वापस पाने के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में लौटने की इच्छा जताई थी।"

End of Feed