एशिया कप में खराब प्रदर्शन की सैम अयूब को मिली सजा, पाकिस्तान की टीम से हो गई छुट्टी

Pakistan Squad for South Africa Test: द.अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इसमें जहां बाबर और रिजवान की वापसी हुई है वहीं दूसरी ओर सैम अयूब को पूरी तरह से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Pakistan Squad for South Africa Test: पाकिस्तान के ऑलराउंडर साइम अय्यूब को एशिया कप 2025 में बेहद खराब प्रदर्शन का खामियाजा भुगतना पड़ा है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए घोषित 18 सदस्यीय विस्तृत टीम में जगह नहीं मिली है। टीम का ऐलान किया जा चुका है और इसमें बाबर रिजवान को मौका दिया गया है। ये सीरीज पाकिस्तान के लिए खास होने वाली है।

Saim Ayub AP

सैम अयूब (फोटो- AP)

बैटिंग में नाकाम, बॉलिंग से संभाली इज्जत

एशिया कप 2025 में खेले गए सात मैचों में से अय्यूब चार बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भारत के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में आया, जहां उन्होंने 21 रन बनाए, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, गेंदबाजी में अय्यूब ने कुछ हद तक संतुलन बनाया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में आठ विकेट झटके और किफायती गेंदबाजी की।

End of Feed