Wpl 2023, MI vs RCB: मुंबई इंडियंस की गेंदबाज सायका इशाक ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। 27 साल की सायका ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के शुरुआत दो बड़े झटके दिए और टीम को बड़ा स्कोर बनाने से भी रोका। इसके बाद बेंगलोर की टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। इसके साथ ही 27 साल की सायका इशाक लीग की टॉप विकेटटेकर बन गईं। वे दो मैचों में छह विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम को 155 रन पर समेट दी।
सायका ने लिए शुरुआती दो विकेट
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाडियों ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन सायका इशाक ने दो विकेट चटकाकर टीम को बड़ा झटका दिया। सायका ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर सोफी डिवाइन को आउट कर पवेलियन भेजा। डिवायन ने 145.45 की स्ट्राइक रेट से रन बना रही थीं। हालांकि वे 11 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन पर आउट हो गईं। इसी तरह डिवाइन के आउट होने के दो गेंद बाद सायका ने बेंगलोर का दूसरा बड़ा झटका दिया। सायका ने दिशा कासत को आउट कर वापस पवेलियन भेजा।
सायका ने दिए सिर्फ 26 रन
मुंबई इंडियंस की सायका इशाक का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन रहा। सायका ने 6.50 की इकोनॉमी के साथ 4 ओवर में महज 26 रन देकर विकेट अपने नाम किया। इससे पहले गुजराज जाएंट्स के खिलाफ सायका ने 3.1 ओवर में महज 11 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे। इसमें एक मेडन ओवर भी निकाला था।
बेस प्राइज में खरीदा था सायका को
मुंबई इंडियंस की सायका इशाक ने दो मैच में धमाल मचा दिया है। कोलकाता की 27 साल की सायका इशाक को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइज पर खरीदा था। सायका का बेस प्राइज 10 लाख रुपए था। मुंबई इंडियंस ने नीलामी में सायका को 10 लाख रुपए में खरीदकर टीम में जगह दी थी।
