टीम इंडिया पर इंजरी की एक और मार, चोट के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हुए सुदर्शन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब चोट के कारण साई सुदर्शन बाहर हो गए हैं। सुदर्शन की जगह कौन लेंगे, अब तक इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है।

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है। टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। अब तक उम्मीद थी कि सुदर्शन गाले टेस्ट से पहले चोट से ऊबर जाएंगे, लेकिन शनिवार को यह कन्फर्म हो गया कि सुदर्शन अंगूठे में चोट से अभी पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम की ओर से कहा गया है कि उन्हें इससे पूरी तरह से ठीक होने में वक्त लगेगा। बेंगलुरु में जो सुदर्शन की चोट पर करीबी नजर बनाए थे। उन्होंने बीसीसीआई को इसके बारे में जानकारी साझा कर दी है।

sai sudarshan

साई सुदर्शन (साभार-X)

देवदत्त पडिक्कल करेंगे रिप्लेस

साई सुदर्शन की अनुपस्थिति में देवदत्त पडिक्कल उनको रिप्लेस कर सकते हैं। इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए अब नंबर 3 पर वही बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं। प्रैक्टिस मैच में पडिक्कल ने शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले 121 गेंद में 14 चौके की मदद से 103 रन की पारी खेली।हालांकि, सरफराज खान उनको रिप्लेस करने के सबसे उपयुक्त विकल्प होते। लेकिन कुछ सहयोगी सपोर्ट स्टाफ को इस बल्लेबाज पर ज्यादा भरोसा नहीं है।

End of Feed