IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया से मिली हार से नाराज सचिन तेंदुलकर, टीम इंडिया के इस फैसले पर उठाया सवाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 11, 2023, 11:11 PM IST

Sachin Tendulkar, IND vs AUS, WTC Final 2023: आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को 209 रनों से करारी मात देते हुए खिताब अपने नाम किया। इस हार से सभी दुखी हैं और इनमें महान पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है, जिन्होंने ट्वीट करके एक फैसले पर सवाल उठाए हैं।

Sachin Tendulkar, WTC Final 2023: महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए भारतीय एकादश में जगह नहीं मिलने को चौकाने वाला फैसला करार देते हुए कहा कि उनकी क्षमता के स्पिनर को प्रभावी होने के लिए अनुकूल परिस्थितियों की जरूरत नहीं होती है।

IND vs AUS, WTC Final, Sachin Tendulkar upset with exclusion of Ravichandran Ashwin

सचिन तेंदुलकर इस फैसले से निराश (PTI/AP)

डब्ल्यूटीसी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रन से हराया। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड ने टीम में अश्विन को जगह नहीं देने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि बारिश की स्थिति ने उन्हें चौथे विशेषज्ञ तेज गेंदबाज को चुनने के लिए मजबूर किया।

End of Feed