Virat Kohli Retirement: विराट के टेस्ट से संन्यास के बाद महफूज हुआ सचिन तेंदुलकर का ये महारिकॉर्ड

Sachin Tendulkar Record: चेज मास्टर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और उनके रेड बॉल से जाने के बाद अब सचिन तेंदुलकर का 100 शतकों का रिकॉर्ड किसी भी खिलाड़ी के द्वारा तोड़ना मुश्किल नजर आ रहा है। कोहली इसके सबसे करीब थे लेकिन अब उनका इसे तोड़ना मुश्किल है।

Sachin Tendulkar Record: जब सचिन तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का अद्भुत रिकॉर्ड बनाया था, तब यह सवाल उठा था कि क्या कोई और इस मुकाम को छू सकता है? उस समय सचिन ने खुद दो नाम लिए थे—विराट कोहली और रोहित शर्मा। दोनों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस उम्मीद को जीवित रखा, लेकिन पिछले एक हफ्ते के भीतर दोनों ने ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। पिछले साल दोनों ने T20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया था, और अब वे केवल वनडे क्रिकेट ही खेलेंगे।

Sschin virat twitter

सचिन तेंदुलकर विराट कोहली (फोटो- X)

सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 200 टेस्ट में 51 और 463 वनडे में 49 शतक जड़े। वहीं, विराट कोहली ने 123 टेस्ट में 30, 302 वनडे में 51 और 125 T20I में 1 शतक बनाकर कुल 82 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं। यानी, वह सचिन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। रोहित शर्मा ने टेस्ट में 12, वनडे में 32 और T20I में 5 शतकों के साथ कुल 49 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं।

End of Feed