'वो पावरप्‍ले में विकेट ले सकता है', सबा करीम ने T20 WC के लिए जसप्रीत बुमराह का उपयुक्‍त विकल्‍प बताया

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 05:31 PM IST

Saba Karim on Mohammed Shami: भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप में चोटिल जसप्रीत बुमराह का उपयुक्‍त विकल्‍प सुझाया है। वैसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए मोहम्‍मद सिराज को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया है। करीम ने शमी को बुमराह का सही विकल्‍प करार दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मोहम्‍मद शमी टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए रिजर्व खिलाड़‍ियों में शामिल हैं
  • जसप्रीत बुमराह पीठ में चोट के कारण लंबे समय तक एक्‍शन से दूर रह सकते हैं
  • मोहम्‍मद सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया

नई दिल्‍ली: भारतीय टीम (India Cricket team) के पूर्व राष्‍ट्रीय चयनकर्ता सबी करीम (Saba Karim) का मानना है कि इस साल ऑस्‍ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup) में चोटिल जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का विकल्‍प खोजा जाए, तो मोहम्‍मद शमी (Mohammed Shami) को जगह मिलनी चाहिए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच से पहले जसप्रीत बुमराह को पीठ दर्द की शिकायत हुई और खबरों की मानें तो टी20 वर्ल्‍ड कप से उनका बाहर रहना तय माना जा रहा है।

जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो सकते हैं

जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्‍ड कप से बाहर हो सकते हैं

बहरहाल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह के विकल्‍प के रूप में मोहम्‍मद सिराज को शामिल किया गया है। भारत के लिए 1997 से 2000 के बीच एक टेस्‍ट और 34 वनडे खेलने वाले सबा करीम ने शमी को बुमराह का उपयुक्‍त विकल्‍प बताया है। 54 साल के करीम ने कहा कि शमी ऐसे गेंदबाज हैं, जो पावरप्‍ले में विकेट ले सकते हैं और विरोधी टीम को रोकने के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

End of Feed