SA vs SL 2nd Test Live Cricket Score Streaming: जानिए कब, कहां और कितने बजे से देख सकेंगे द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

South Africa vs Sri Lanka 2nd Test Match Live telecast in India, SA vs SL Live Score Streaming Online: द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार (5 दिसंबर 2024)से खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करना चाहेगी। जानिए इस मुकाबले को आप भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं।

South Africa vs Sri Lanka 2nd Test Match Live telecast in India, SA vs SL Live Score Streaming Online: द.अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार (5 दिसंबर 2024)से खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन गकेबरहा स्थित सेंट जॉर्ज पार्क में किया जाने वाला है। ये दोनों टीमें अभी भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए दावेदारी में हैं। द.अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दूसरे मैच में श्रीलंका को हराते ही दूसरा स्थान हासिल कर लिया है और वे फाइनल के बेहद करीब हैं। वहीं श्रीलंका के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी हो गया है।

SA vs SL 2nd Test Live Streaming

द.अफ्रीका बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग

दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में 32 बार मुकाबला हुआ है, जिसमें श्रीलंका ने 16 और द.अफ्रीका ने 10 से जीत दर्ज की है और 6 मैच ड्रॉ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 2021 में दोनों टीमों के बीच पिछली सीरीज में घरेलू मैदान पर 2-0 से जीत दर्ज की थी। हालांकि, श्रीलंका ने इससे पिछली दो सीरीज - 2018 (घरेलू) और 2019 (विदेशी) में जीत दर्ज की थी। इस सीरीज में अभी तक द.अफ्रीका 1-0 से आगे चल रही है और वे 2-0 से इसका अंत करना चाहेंगे।

End of Feed