SA vs PAK 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज मेजबान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेलेगी। दूसरा टी20 सेंचुरियन (Centurion) में खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टी20 मैच मेजबान टीम के पक्ष में गया था। दक्षिण अफ्रीका ने उस मैच में आखिरी ओवर में पाकिस्तान को 11 रन से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। पाकिस्तान की टीम अगर आज हारी तो वो सीरीज गंवा देगी और जिम्बाब्वे दौरे पर ये उनकी हार की टी20 हैट्रिक भी बन सकती है। आज दूसरे टी20 मैच की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक रात 9:30 बजे से होगी और टॉस 9:00 बजे होगा। पाकिस्तान टीम के कप्तान होंगे मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) जिन्होंने पिछले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम की कमान उनके विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन (Heinrich Klaasen) के हाथों में होगी।
दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट
दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले आपको बता देते हैं कि अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कितनी बार इन दोनों टीमों का सामना हो चुका है और आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी है। अब तक दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच 23 टी20 मैच हुए हैं। आंकड़े बताते हैं कि हमेशा टक्कर कांटे की रहती आई है, क्योंकि 12 टी20 मुकाबलों में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने 11 मुकाबलों में पाकिस्तान को मात दी है। इसमें मौजूदा सीरीज का पहला टी20 भी शामिल है और अब दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 जीतकर इन आंकड़ों को बराबर करने का प्रयास करेगी, साथ ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश में रहेगी। दक्षिण अफ्रीकी धरती पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और पाकिस्तानी टीम के बीच टी20 मुकाबले के इतिहास को आंकड़ों की नजर से देखें, तो यहां पर अब तक 12 टी20 मैचों में इनकी टक्कर हुई है। इनमें पाकिस्तान ने 6 मुकाबले अपने पक्ष में किए हैं। जबकि मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 5 बार जीत हासिल की है।
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (SA vs PAK 2nd T20 Pitch Report)
आज होने वाले टी20 सीरीज के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच टक्कर सेंचुरियन के ऐतिहासिक सुपरस्पोर्ट पार्क (SuperSport Park) में होने वाली है। इस मैदान की पिच बल्लेबाजों को खूब मदद देने वाली है और यहां पर फैंस को रनों की बारिश देखने को मिल सकती है। इस ग्राउंड का सर्वाधिक टी20 स्कोर 4 विकेट पर 259 रन है, जो पिछले ही साल मेजबान साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था, दिलचस्प बात यहां ये भी है कि वो स्कोर दक्षिण अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया था। इससे पता चलता है कि यहां की पिच पर रनों की कितनी गुंजाइश है। सेंचुरियन के ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 182 रन है। गेंदबाजों में अन्य दक्षिण अफ्रीकी पिचों की तरह यहां भी तेज गेंदबाजों को रफ्तार मिलेगी और विकेटों की उम्मीद बनी रहेगी।
दूसरे टी20 मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In SA vs PAK 2nd T20 Match)
सेंचुरियन में आज होने वाले दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान दूसरे टी20 मैच में जिन खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं, उनमें मेहमान टीम पाकिस्तान की तरफ से उनके विकेटकीपर बल्लेबाज व कप्तान मोहम्मद रिजवान के अलावा अबरार अहमद (Abrar Ahmed), शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi), अब्बास अफरीदी (Abbas Afridi) और तैयब ताहिर (Tayyab Tahir) पर नजरें टिकी रहेंगी। वहीं मेजबान दक्षिण अफ्रीकी फैंस की नजरें उनके स्टार कप्तान हेनरिच क्लासेन के साथ पिछले मैच के ऑलराउंडर स्टार ज्यॉर्ज लिंडे (George Linde), 18 वर्षीय गेंदबाज क्वेना मफाका (Kwena Maphaka), डेविड मिलर (David Miller) और ओपनर रासी वेन डर डुसेन (Rassie van der Dussen) पर रहेंगी।
सेंचुरियन में पिछले 5 टी20 मैचों के स्कोरकार्ड और नतीजे (Last 5 T20 Match Results And Scorecards At Centurion)
| तारीख | टीमें | स्कोरकार्ड | नतीजे |
| 14 अप्रैल 2021 | दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान | दक्षिण अफ्रीका- 203/5, पाकिस्तान- 205/1 (18 ओवर) | पाकिस्तान 9 विकेट से जीता |
| 16 अप्रैल 2021 | दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान | दक्षिण अफ्रीका- 144, पाकिस्तान- 149/7 (19.5 ओवर) | पाकिस्तान 3 विकेट से जीता |
| 25 मार्च 2023 | दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज | दक्षिण अफ्रीका- 131/8 (11), वेस्टइंडीज- 132/7 (10.3 ओवर) | वेस्टइंडीज 3 विकेट से जीता |
| 26 मार्च 2023 | दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज | वेस्टइंडीज- 258/5, दक्षिण अफ्रीका- 259/4 (18.5 ओवर) | दक्षिण अफ्रीका 6 विकेट से जीता |
| 13 नवंबर 2024 | दक्षिण अफ्रीका-भारत | भारत- 219/6, दक्षिण अफ्रीका- 208/7 | भारत 11 रन से जीता |
पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टी20 टीमें (Pakistan And South Africa T20 Squads)
पाकिस्तान क्रिकेट टीमः मोहम्मद रिजवान (कप्तान), अबरार अहमद, सईम अयूब, बाबर आजम, हारिस रऊफ, जहांदाद खान, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, सूफियान मुकीम, इरफान खान, ओमैर बिन यूसुफ, तैयब ताहिर, उस्मान खान, अब्बास अफरीदी और मोहम्मद हसनैन।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमः हेनरिच क्लासेन (कप्तान), डेविड मिलर, एनरिक नॉर्टजे, नकाबा पीटर, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, एंडिले सिमलेन, रासी वैन डेर डुसेन, ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्जके, रीजा हेंड्रिक्स, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका और पैट्रिक क्रूगर।
