SA vs PAK 1st T20 Pitch Report: दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

SA vs PAK 1st T20 Pitch Report In Hindi: आज (10 December 2024) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीकी दौरे का आगाज होगा। सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। पहले टी20 मैच का आयोजन डरबन में होने जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज जीतकर आई है जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तुरंत बाद टी20 सीरीज खेलने उतर रही है। यहां जानेंगे आज के दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान टी20 सीरीज 2024
  • आज दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 होगा
  • पहला टी20 मैच डरबन के मैदान पर खेला जाएगा

SA vs PAK 1st T20 Pitch Report In Hindi Today Match: पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीती, टी20 सीरीज गंवाई। फिर दिग्गजों की गैरमौजदूगी में जिम्बाब्वे दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज अपने नाम की।अब पाकिस्तानी क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंची है जहां उन्हें तीन प्रारूपों में सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान (South Africa Vs Pakistan) के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज से आज होने जा रही है। पहला टी20 मैच डरबन (Durban) में आयोजित होने जा रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमों के कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम के कप्तान होंगे हेनरिच क्लासेन (Heinrich Klaasen)। जबकि मेहमान पाकिस्तान टी20 टीम की अगुवाई करेंगे मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan)। भारतीय समय के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान पहला टी20 मैच आज रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

SA vs PAK 1st T20 Pitch Report Today Match

दक्षिण अफ्रीका-पाकिस्तान पहले टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

आज पाकिस्तान और मेजबान दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले आपको बताते हैं कि जब-जब ये दोनों टीमें इस फॉर्मेट में आमने-सामने आई हैं तो आंकड़े कैसे रहे हैं। इन दोनों टीमों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक 22 टी20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें आंकड़े काफी करीबी रहे हैं क्योंकि 12 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा अगर साउथ अफ्रीका की जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए टी20 मैचों की बात की जाए तो अब तक यहां 11 बार इनकी टक्कर हो चुकी है, जिसमें 6 मैच पाकिस्तान ने जीते हैं और दक्षिण अफ्रीका अपने घर में पाकिस्तान को 5 बार हराने में सफल रही है। ऐसे में आंकड़ों की नजर से पलड़ा पाकिस्तान का भारी नजर आ रहा है। आज से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के लिए उनके कप्तान क्लासेन के अलावा ओटनील बार्टमैन (Ottneil Bartman), रीजा हेंडरीक्स (Reeza Hendricks), डेविड मिलर (David Miller) और एनरिच नॉर्किया (Anrich Nortje) पर फैंस की नजरें रहने वाली हैं। वहीं, पाकिस्तानी टी20 टीम में कप्तान रिजवान के साथ-साथ बाबर आजम (Babar Azam), सइम अयूब (Saim Ayub), शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi), हारिस रऊफ (Haris Rauf) और सूफियान मुकीम (Sufiyan Muqeem) से उम्मीदें रहने वाली हैं।

End of Feed