SA vs NZ Tri Series Final T20 Pitch Report: दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज फाइनल टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

SA vs NZ Tri Series Final T20 Pitch Report In Hindi Today Match: जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल आज (26 जुलाई 2025) को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हरारे क्रिकेट मैदान पर किया जाएगा। सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम अजेय रही है। दक्षिण अफ्रीका की टीम एक भी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं जीत सकी है। ऐसे में दोनों का खिताबी मुकाबले में आमना सामना हो रहा है। आइए जानते हैं फाइनल मुकाबले में कैसी होगी हरारे की पिच जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल।

SA vs NZ Tri Series Final T20 Pitch Report In Hindi Today Match: जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल आज (26 जुलाई 2025) को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन हरारे क्रिकेट मैदान पर किया जाएगा। सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम अजेय रही है। दक्षिण अफ्रीका की टीम एक भी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं जीत सकी है। ऐसे में दोनों का खिताबी मुकाबले में आमना सामना हो रहा है। न्यूजीलैंड की टीम अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए सीरीज पर कब्जा करने की फिराक में है। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम कीवियों के खिलाफ चल रहे हार के सिलसिले को खिताबी मुकाबले में खत्म करके हिसाब चुकता करना चाहेगी। इस मैच में द.अफ्रीका की कप्तानी रासी वान डेर डुसेन (Rassie van der Dussen) कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम को 4:30 बजे से होगी।

NZ vs PAK Tri Nation Series Final Pitch Report

न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, त्रिकोणीय सीरीज फाइनल, पिच रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट TNN Digital)

द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज में तीसरी बार आमना-सामना होने जा रहा है। लेकिन ये मुकाबला खिताबी जीत और हार तय करेगा। सीरीज में इससे पहले खेले गए दो मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीकी टीम न्यूजीलैंड से पार नहीं पा सकी है। ऐसे में खिताबी मुकाबले से पहले आइए जान लेते हैं कि इन दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है। द.अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अब तक टी20 में कुल 17 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से प्रोटियाज का पलड़ा काफी भारी रहा है। उन्होंने कीवियों के खिलाफ 17 में से कुल 11 मैच जीते हैं वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड केवल 6 मैच जीत पाई है। आंकड़ों के आधार पर मैच में अफ्रीकी टीम का और मौजूदा फॉर्म के आधार पर कीवी टीम का पलड़ा भारी है।

End of Feed