New Zealand vs South Africa First Semi Final Highlights: फिन ऐलन ने जड़ा आतिशी शतक, दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 20 ओवर में 8विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया है। न्यूजीलैंड के स्पिनर्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका के टॉप ऑर्डर का हाल बेहाल हो गया था। 10.1 ओवर में 77 रन पर 5 विकेट दक्षिण अफ्रीका ने गंवा दिए थे। ऐसे में मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को 150 रन के पार पहुंचा दिया। यानसेन ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अंत में दक्षिण अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 169 रन बना सकी। यानसेन 55 (30) रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 5 छक्के जड़े। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34(27), ट्रिस्टन स्टब्सने 29(24) रन की पारी खेली। कीवी टीम के लिए 2-2 विकेट कोल मैक्कॉन्की,मैट हेनरी और रचिन रवींद्र ने लिए। एत-एक विकेट लॉकी फर्ग्युसन और जिमी नीशम के खाते में गया।
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज कोलकाता के इडेन गार्डन्स मैदान पर खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम विजय रथ पर सवार है और सात मैच में सात जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में पहुंची है। कीवी टीम को इस सफर में दो बार हार का सामना करना पड़ा।दोनों टीमें सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं। ऐसे में एडेन मार्करम की कोशिश इस मुकाबले में जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचने की है। न्यूजीलैंड की साल 2021 में फाइनल में पहुंची थी। मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली कीवी टीम पांच साल बाद उस कारनामे को दोहराने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दम है। ऐसे में दोनों के बीच आज के सेमीफाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
sa vs nz semi final live Cricket Score: ऐलन ने जड़ा रिकॉर्ड शतक
फिन ऐलन ने टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 33 गेंद में ये कारनामा करके क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने 47 गेंद में शतक जड़ा था। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के जड़े।sa vs nz semi final live Cricket Score: फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12.5 ओवर में 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। फिन ऐलन ने 33 गेंद में 100 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचाया। आखिरी पांच गेंदों में उन्होंने 24 रन बटोरे और अपना शतक पूरा करके टीम को 9 विकेट से जीत दिला दी।sa vs nz semi final live Cricket Score: न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में बनाए एक विकेट पर 149 रन
न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। फिन ऐलन 76 (28) और रचिन रवींद्र 13 (11) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: बल्लेबाजी करने आए रचिन रवींद्र
टिम सीफर्ट के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने रचिन रवींद्र उतरे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: रबाडा ने तोड़ी सीफर्ट और ऐलन की साझेदारी
कगिसो रबाडा ने दसवें ओवर की पहली गेंद पर टिम सीफर्ट को बोल्ड करके पहले विकेट के लिए हुई 117 रन की साझेदारी को तोड़ दिया। सीफर्ट 58 (33) रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े।sa vs nz semi final live Cricket Score: न्यूजीलैंड मे 9 ओवर में बनाए 117 रन
न्यूजीलैंड ने जीत के लिए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 117 रन बना लिए हैं। फिन ऐलन 58 (22) और टिम सीफर्ट 58 (32) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: फिन ऐलन ने जड़ा 19 गेंद में अर्धशतक
फिन ऐलन ने न्यूजीलैंड के लिए टी20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का ग्लेन फिलिप्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 19 गेंद में सेमीफाइनल मुकाबले में अपना पचासा पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के जड़े।sa vs nz semi final live Cricket Score: 100 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड
जीत के लिए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 7.5 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पार कर लिया और 8 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 103 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 57 (31) और फिन ऐलन 45 (17) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: टिम सीफर्ट ने जड़ा विश्व कप में तीसरा अर्धशतक
टिम सीफर्ट ने आठवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक 28 गेंद में पूरा किया। ये उनका टी20 विश्व कप 2026 में जड़ा तीसरा अर्धशतक है। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के जड़े।sa vs nz semi final live Cricket Score: महाराज ने लगाया रनों पर ब्रेक
सातवें ओवर में गेंदबाजी करने आए केशव महाराज ने 7 रन अपने पहले ओवर में दिए। 7 ओवर में न्यूजीलैंड ने बगैर किसी नुकसान के 91 रन बना लिए हैं। टिम सीफर्ट 47 (26) और फिन ऐलन 44 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: फिन ऐलन ने की कार्बिन बॉश की धुनाई
पारी के छठे ओवर में फिन ऐलन ने कार्बिन बॉश की जमकर धुनाई की और पहली पांच गेंद में 22 रन (6,4,4,4,4,0) रन जड़ दिए और टीम को 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 84 रन तक पहुंचा दिया है। फिन ऐलन 43 (15) और टिम सीफर्ट 41 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में बनाए 62 रन
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत के लिए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 ओवर में बगैर किसी नुकसान के रन 62 रन बना लिए हैं। रबाडा ने अपने दूसरे ओवर में 16 रन दिए। फिन ऐलन 21 (9) और टिम सीफर्ट 41 (21) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: 50 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 4.1 ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: न्यूजीलैंड ने बनाए 4 ओवर में 48 रन
न्यूजीलैंड ने 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 ओवर में 48 रन बना लिए हैं। फिन ऐलन 20 (8) और टिम सीफर्ट 28 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: न्यूजीलैंड ने बनाए 3 ओवर में 37 रन
टिम सीफर्ट और फिन ऐलन ने मार्को यानसेन को तीसरे ओवर में आड़े हाथ लिया और 18 रन जड़ दिए। इस ओवर में कीवी बल्लेबाजों ने दो छक्के और एक चौका जड़ा। 3 ओवर में न्यूजीलैंड ने 37 रन बगैर किसी नुकसान के बना लिए हैं। सीफर्ट 24 (13) और फिन ऐलन 13 (5) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: न्यूजीलैंड ने बनाए 2 ओवर में 19 रन
न्यूजीलैंड ने 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। फिन ऐलन 6 (3) और टिम सीफर्ट 13 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: सीफर्ट को मिला जीवनदान
शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने की कोशिश में टिम सीफर्ट ने गेंद हवा में उछाल दी ऐसे में कैच को लपकने से विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक चूक गए।sa vs nz semi final live Cricket Score: गेंदबाजी करने आए रबाडा
दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी करने दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा आए हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: फिन ऐलन और टिम सीफर्ट ने की पारी की शुरुआत
जीत के लिए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने न्यूजीलैंड के लिए टिम सीफर्ट और फिन ऐलन की जोड़ी उतरी है। दोनों ने पहले ओवर में 11 रन बगैर किसी नुकसान के मार्को यानसेन की गेंद पर बना लिए हैं। सीफर्ट 11 (6) और फिन ऐलन 0 (0) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रन का स्कोर खड़ा किया है। पारी के आखिरी ओवर में मैट हेनरी ने 5 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मार्को यानसेन 55 (30) और केशव महाराज 1 (1) रन बनाकर नाबाद रहे। जीत के लिए न्यूजीलैंड को 170 रन का लक्ष्य मिला है।sa vs nz semi final live Cricket Score: हेनरी ने दिए द. अफ्रीका को दोहरे झटके
मैट हेनरी ने पारी के 20वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर कार्बिन बॉश 2 (3) और 0(1) कगिसो रबाडा को आउट करके दक्षिण अफ्रीका का हाल बेहाल कर दिया।sa vs nz semi final live Cricket Score: यानसेन ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
मार्को यानसेन ने 27 गेंद में लगातार दो छक्के जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। 19 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। यानसेन 52 (28) रन बनाकर खेल रहे हैं। इसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल हैं। कार्बिन बॉश 1 (1) रन पर नाबाद हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: फर्ग्युसन ने बिखेरी स्टब्स की गिल्लियां
लॉकी फर्ग्युसन ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड करके न्यूजीलैंड को छठी सफलता दिलाई और छठे विकेट के लिए हुई अर्धशतकीय साझेदारी को तोड़ दिया। स्टब्स 29 (24) रन बनाकर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का जड़ा। छठे विकेट के लिए स्टब्स और यानसेन के बीच 73 (48) रन की साझेदारी हुई।sa vs nz semi final live Cricket Score: दक्षिण अफ्रीका ने 18 ओवर में बनाए 150 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। यानसेन और स्टब्स ने 18वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन के खिलाफ 22 रन बटोरे। यानसेन ने दो छक्के जड़े।sa vs nz semi final live Cricket Score: यानसेन स्टब्स के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
मार्को यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 40 गेंद में छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। स्टब्स ने 18 और मार्को यानसेन ने 28 रन की साझेदारी की है।sa vs nz semi final live Cricket Score: 15 ओवर में द. अफ्रीका ने बनाए 108 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 15 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए हैं। मार्को यानसेन 20 (16) और ट्रिस्टन स्टब्स 10 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: 100 रन के पार पहुंचा द. अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने 13.5 ओवर में 100 रन के आंकड़े को पहले बल्लेबाजी करते हुए पार कर लिया। 14 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। यानसेन 17 (12) और स्टब्स 7 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 13 ओवर में 91 रन
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 13 ओवर में 91 रन 5 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। 22 गेंद पर दक्षिण अफ्रीका के लिए 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्को यानसेन ने चौका जड़ा। यानसेन 9 (9) रन और स्टब्स 5 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 84 रन
दक्षिण अफ्रीका ने 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए हैं। मार्को यानसेन 4 (6) और ट्रिस्टन स्टब्स 3 (4) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: ब्रेविस को नीशम ने भेजा पवेलियन
डेवाल्ड ब्रेविस कवर पर कप्तान मिचेल सेंटनर के हाथों जिमी नीशम की गेंद पर लपके गए। वो 34(27) रन बनाकर पवेलियन लौटे। ब्रेविस ने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े। 77 रन पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।sa vs nz semi final live Cricket Score: रचिन ने किया मिलर का शिकार
डेविड मिलर 10वें ओर की पहली गेंद पर मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके इसी ओवर की आखिरी गेंद पर डेरिल मिचेल का कैच लॉन्ग ऑफ पर लपक लिया। मिलर 6 (6) रन बना सके। 10 ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने 77 रन 4 विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस एक छोर पर 34 (25) रन बनाकर डटे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: मिलर को दिया फिलिप्स ने जीवनदान
ग्लेन फिलिप्स ने डेविड मिलर का आसान सा कैच रचिन रवींद्र के फेंके दसवें ओवर की पहली गेंद पर छोड़ दिया।sa vs nz semi final live Cricket Score: दक्षिण अफ्रीका ने 9 ओवर में बनाए 67 रन
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ईडेन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में 3 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं। मिलर 3 (3) और डेवाल्ड ब्रेविस 27 (22) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: बल्लेबाजी करने आए डेविड मिलर
एडेन मार्करम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने डेविड मिलर आए हैं। 8 ओवर में द. अफ्रीका ने 3 विकेट पर 57 रन बना लिए हैं। ब्रेविस 19 (18) और मिलर 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: रचिन रवींद्र ने किया एडेन मार्करम का शिकार
रचिन रवींद्र की गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में कप्तान एडेन मार्करम आठवें ओवर की चौथी गेंद पर मिड ऑफ पर कैच दे बैठे। डेरिल मिचेल ने उनका शानदार कैच लपका। मार्करम 18 (21) रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का जड़ा। 55 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका ने तीसरा विकेट गंवाया।sa vs nz semi final live Cricket Score: 50 रन के पार पहुंचा दक्षिण अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6.4 ओवर में 50 रन के पार कर लिया। 7 ओवर में द. अफ्रीका ने 2 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 17 (17) और डेवाल्ड ब्रेविस 17 (16) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: गेंदबाजी करने आए मिचेल सेंटनर
पॉवरप्ले के समाप्त होते ही गेंदबाजी करने कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर आए हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: पॉवरप्ले में द. अफ्रीका ने बनाए 48 रन
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। एक ही ओवर में क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकल्टन के विकेट गंवाने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने कप्तान एडेन मार्करम के साथ मिलकर टीम को 6 ओवर में 48 रन तक पहुंचा दिया। मार्करम 16 (15) और ब्रेविस 15 (12) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: जिमी नीशम मे लुटाए 17 रन
पांचवें ओवर में गेंदबाजी करने आए जिमी नीशम ने 17 रन लुटाए। इस ओवर में ब्रेविस ने 2 चौके और मार्करम ने एक छक्का जड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। ब्रेविस 14 (8) और मार्करम 15 (13) रन बनाकर खेल रहे हैं।sa vs nz semi final live Cricket Score: दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 4 ओवर में 28 रन
दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं। ब्रेविस 5 (5) और मार्करम 8 (10) रन बनाकर खेल रहे हैं।कुलदीप के बिना नहीं जाएंगे साउथ अफ्रीका, अश्विन ने की तारीफ-पार्थिव ने भी भरी हामी
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सुल्ताना ही होंगी बांग्लादेश ODI टीम की कप्तान, BCB ने किया कन्फर्म
INDU19 vs AUSU19 Day 2 Stump: लक्ष्य रायचंदानी के दोहरे शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत की बनाई मजबूक पकड़
दीपक चाहर के 1.5 लाख के बैट चोरी, बोले-क्या करूं मोदी जी के पास जाऊं या योगी जी के पास
दूसरे वनडे के लिए गुवाहाटी पहुंची भारतीय टीम, सीरीज में 1-0 से आगे है टीम इंडिया (वीडियो)
© 2026 Times Horizon Private Limited
