LIVESA vs AFG, World Cup 2023: हार के साथ खत्म हुआ अफगानिस्तान का सफर, साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से दी पटखनी

SA vs AFG, World Cup 2023: हार के साथ खत्म हुआ अफगानिस्तान का सफर, साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से दी पटखनी
SA vs AFG, South Africa vs Afghanistan World Cup Highlights: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के 42वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 47.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की ओर से सर्वाधिक 76 रन की पारी रासी वैन डर दुसेन ने खेली। उन्होंने फेहलुकवायो के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 65 रन की नाबाद साझेदारी की। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने अजमतुल्लाह ओमारजई के 97 रन की बेहतरीन पारी के दम पर 244 रन बनाए।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, एंडिले फेहलुकवायो, डेविड मिलर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल (डब्ल्यू), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक
SA vs AFG Live Score: वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की 7वीं जीत
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप के 42वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 245 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 47.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की यह 7वीं जीत है और वह 14 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया के बाद दूसरे नंबर पर है।
SA vs AFG Live Score: साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया
साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप में 7वीं जीत हासिल कर ली है।
SA vs AFG Live Score: एडेन मार्करम भी हुए आउट
एडेन मार्करम भी अपनी टीम को बीच मझधार में छोड़ कर जा चुके हैं। 116 रन के स्कोर पर अफ्रीका को यह तीसरा झटका लगा है। मार्करम को राशिद ने 25 रन के निजी स्कोर पर आउट किया।
SA vs AFG Live Score: डीकॉक भी हुए आउट
क्विंटन डीकॉक अर्धशतक से चूक गए हैं। उन्होंने 41 रन की पारी खेली है। उन्हें नबी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
SA vs AFG Live Score: मुजीब ने शुरू किया विकेट का सिलसिला
मुजीब उर्र रहमान ने अपनी टीम को पहली सफलता दिला दी है। उन्होंने तेंबा बावुमा को 23 रन के स्कोर पर गुरबाज के हाथों आउट कराया। बावुमा ने डीकॉक के साथ पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े।
SA vs AFG Live Score: पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी
पहले विकेट के लिए बावुमा और डीकॉक ने अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली है।
SA vs AFG Live Score: साउथ अफ्रीका की अच्छी शुरुआत
231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 8 ओवर में बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं। क्विंटन डीकॉक 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की पारी समाप्त
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की पारी समाप्त हो गई है। टीम ने 50 ओवर की समाप्ति पर सभी विकेट गंवाते हुए 244 रन बनाए हैं। टीम की ओर से उमरजई ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 97 रनों की पारी खेली। हालांकि वे शतक से चूक गए। अब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 245 रनों की दरकार है।
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान को लगा 9वां झटका
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को 9वां झटका लग गया है। टीम के गेंदबाज मुजीब रहमान 8 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान के 200 रन पूरे
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के 200 रन पूरे हो गए हैं। टीम की तरफ से उमरजई और नूर अहमद क्रीज पर मौजूद हैं और शानदार तरीके से खेल रहे हैं।
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 180 पार
उमरजई शानदार लय में नजर आ रहे हैं। वे गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम का स्कोर 180 पार हो गया है।
SA vs AFG Live Score: राशिद खान आउट
अफगानिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर राशिद खान आउट हो गए हैं।
SA vs AFG Live Score: उमरजई ने जड़ा अर्धशतक
अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर्स उमरजई ने 51 गेंदो पर अर्धशतक जड़ दिया है। वे एक छोर से पारी को संभाले हुए हैं।
SA vs AFG live score: अफगानिस्तान को लगा छठा झटका
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी आउट हो गए हैं।
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन
अफगानिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज इकराम 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 100 के पार
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। फिलहाल उमरजरई और इकराम क्रीज पर मौजूद हैं।
SA vs AFG Live Score: अफगानिस्तान का स्कोर 100 के करीब
शुरुआती झटकों के बाद अफगानिस्तान की टीम संभल गई है। टीम ने 22 ओवर में 90 रन बना लिए हैं। वे 100 रनों की ओर अग्रसर हैं।
SA vs AFG Live Score: रहमत शाह और उमरजई ने पारी को संभाला
अफगानिस्तान की पारी को फिलहाल रहमत शाह और उमरजई ने संभाल लिया है। दोनों टिककर खेल रहे हैं। हालांकि रनरेट अभी भी कम है।
SA vs AFG Live Score; अफगानिस्तान का स्कोर 50 के पार
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से रहमत शाह और उमरजई कीज पर मौजूद हैं।
SA vs AFG Live Score: कप्तान हश्तमुल्लाह शाहिदी भी आउट
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अफगानिस्तान को तीसरा झटका दे दिया है। टीम के कप्तान हश्तमुल्लाह शाहिदी 2 रन बनाकर आउट हो गए हैं। केशव महाराज का ये दूसरा विकेट है।