आग उगल रहा है रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला, फिर जड़ा तूफानी शतक

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 30, 2022, 02:03 PM IST

रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला विजय हजारे ट्रॉफी में कहर परपा रहा है। मौजूदा सीजन में वो 552 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं।

अहमदाबाद: विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी कर रहे सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला आग उगल रहा है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के खिलाफ नाबाद 220* रन की पारी खेलने के बाद रुतुराज ने बुधवार को असम के गेंदबाजों के भी छक्के छुड़ाते हुए 126 गेंद में 168 रन की पारी खेली और अपनी टीम को 50 ओवर में 7 विकेट पर 350 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

Ruturaj-Gaikwad

रुतुराज गायकवाड़( स्क्रीन ग्रैब BCCI)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराष्ट्र की टीम का शुरुआत अच्छी नहीं रही। राहुल त्रिपाठी 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन रुतुराज अपने यूपी के खिलाफ पारी वाले रंग में नजर आए। उन्होंने पहले सत्यजीत बाचव साथ 68 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने तीसरे विकेट के लिए अंकित बवाने के साथ 207 रन की साझेदारी करके टीम को 302 रन के स्कोर तक पहुंचाया।

End of Feed