IND vs SA: टीम इंडिया में वापसी पर क्या बोले रुतुराज गायकवाड़, 30 नवंबर को है पहला मुकाबला

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे रांची में खेला जाएगा। इस मुकाबले में रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है। इस मौके पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

IND vs SA: रुतुराज गायकवाड़ को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज में मौका दिया गया है। गायकवाड़ ब्लू जर्सी में वापस लौटकर काफी खुश हैं। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम के लिए फिर से योगदान देने को लेकर उत्सुक हैं। रुतुराज गायकवाड़ ने आखिरी बार 19 दिसंबर 2023 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, जबकि 13 जुलाई 2024 को जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी बार टी20 फॉर्मेट में उतरे थे।

Ruturaj Gaikwad

रुतुराज गायकवाड़ (साभार-BCCI)

कप्तान शुभमन गिल गर्दन में चोट की वजह से इस सीरीज में नहीं खेलेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर स्प्लीन इंजरी की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ को सीरीज में शामिल किया गया है। केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें गायकवाड़ ने कहा, "ब्लू जर्सी में वापस लौटकर अच्छा लगा। मुझे टीम इंडिया के लिए फिर से खेलने का इंतजार है।"

End of Feed